Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

तेलंगाना के रहने वाले युवक की जर्मनी में मौत, अपार्टमेंट में लगी आग से बचने की कोशिश में गई जान

Telangana: तेलंगाना के जंगांव के रहने वाले 25 साल के एक युवक की जर्मनी में मौत हो गई है। युनव की जान उस समय गई, जब वो आग से बचने की कोशिश में एक अपार्टमेंट से कूद गया। परिजनों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उनके चचेरे भाई यशवंथ रेड्डी ने बताया कि जंगांव जिले के रहने वाले ऋतिक रेड्डी 2023 में जर्मनी गए थे और वहां से उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप से एमएस की डिग्री पूरी की थी। वे अंशकालिक नौकरी भी कर रहे थे।

उनके भाई रविकांत रेड्डी ने सरकार से शव को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अपील की है क्योंकि उनके माता-पिता प्रक्रिया में देरी से तनावग्रस्त हो रहे हैं। रविकांत रेड्डी ने कहा, "हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करके उनके शव को भारत भेजा जाए।" ये घटना 30 दिसंबर को हुई और परिवार को इसकी सूचना अगले दिन मिली।

जर्मनी में स्थित भारतीय संगठन शव को भारत लाने में सहायता कर रहे हैं और ऋतिक के परिजनों ने भी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार से संपर्क किया है। ऋतिक ने वारंगल के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए जून 2023 में जर्मनी चले गए थे।