Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

सीरिया: होम्स शहर की सड़कों पर सुबह से ही जश्न मनाने में जुटे लोग

सत्ता परिवर्तन के बाद पश्चिमी सीरिया के होम्स शहर में लोगों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोगों ने सड़कों पर एक-दूसरे को बधाई दी और गले लगाया। लोग सुबह की नमाज के मस्जिदों बड़े पैमाने पर जुटे। सीरियाई सरकार रविवार को गिर गई और असद परिवार के 50 साल के शासन का नाटकीय अंत हो गया।

असद की सत्ता को उखाडने में विद्रोहियों को महज 10 दिन लगे। विद्रोहिया ने सबसे पहले अलेप्पो और फिर हामा और होम्स शहर पर कब्जा कर लिया। विद्रोहियों के हमले से असद के वफ़ादार सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गए।

बशर असद और उनका परिवार रूस भाग गया है, जहां उन्हें शरण दी गई है। होम्स में विद्रोही समूह के बंदूकधारी मिलिशिया लोगों को सड़कों पर गश्त करते देखा गया। वो अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए हवा में फायरिंग कर रहे थे।
लोग शहर के चौराहों और दूसरी जगहों पर जमा हुए और विद्रोही सैनिकों के साथ असद शासन के अंत का जश्न मनाया।