Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

Telangana: अमेरिका पढ़ने गये छात्र की मौत, परिवार ने किया ये दावा

तेलंगाना के 26 साल के स्टूडेंट की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी। मृतक जी. प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एम.एस. की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की सुबह उनके परिवार को अमेरिकी अधिकारियों ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। रंगा रेड्डी जिले में उनके रिश्तेदारों ने पीटीआई को बताया कि कुछ दोस्तों ने जानकारी दी की प्रवीण का शव पर गोलियों के निशान थे।

परिवार के सदस्य ने बताया, "मैंने प्रवीण के नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी और ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें फ़ोन मिल गया है और उन्होंने उसकी जन्मतिथि पूछी।मैंने तुरंत प्रवीण के दोस्तों को फ़ोन किया और वे उस जगह पर पहुँच गए।उन्होंने कहा कि उसे स्टोर में लुटेरों ने गोली मार दी थी। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।"

अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा। हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने वाले प्रवीण 2023 में एम.एस. करने के लिए अमेरिका गया था। वो आखिरी बार दिसंबर 2024 में भारत आया था और इस साल जनवरी में वापस अमेरिका चला गया था। परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए विधायकों और अन्य नेताओं से संपर्क किया है।