Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: दिसानायके को अजेय बढ़त

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी जेवीपी मोर्चा नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति चुनाव में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को वोटिंग हुई थी। यहां साल 2022 में आर्थिक मंदी के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में करीब 75 फीसदी वोटिंग हुई।नवंबर 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हुए 83 फीसदी से कुछ कम वोटिंग हुई थी। रविवार सुबह सात बजे तक 56 साल के दिसानायके को 727,000 या 52 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी 57 साल के साजिथ प्रेमदासा को 333,000 या 23 फीसदी वोट मिले थे।

मौजूदा 75 साल के रानिल विक्रमसिंघे को 16 फीसदी, यानी 235,000 वोट मिले थे। दिसानायके को 22 पोस्टल डिस्ट्रिक्ट वोटों में से 21 में जीत मिली। हालांकि विक्रमसिंघे ने अभी तक हार नहीं मानी है, लेकिन विदेश मंत्री अली साबरी ने एक्स पर दिसानायके को जीत के लिए बधाई दे दी है।