Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

स्पाइसजेट ने बकाया जीएसटी का किया भुगतान

कर्ज में डूबी विमान कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपना माल और सेवा कर (जीएसटी) का पूरा बकाया चुका दिया है। स्पाइसजेट पर 145 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी बकाया था। उसने पिछले सप्ताह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने पूरे बकाया जीएसटी का भुगतान कर दिया है। स्पाइजेट के 3,000 करोड़ रुपये जुटाने से संबंधित प्रारंभिक नियोजन दस्तावेज के अनुसार, एयरलाइन पर 15 सितंबर तक 145.1 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया था।

विमान कंपनी 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी मिलने के बाद कर्मचारियों के जुलाई और अगस्त के बकाया वेतन के साथ-साथ जून के लंबित वेतन का भी भुगतान कर दिया है।