Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

सनाए तकाइची फिर से संभालेंगी जापानी प्रधानमंत्री का पद

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के पिछले हफ्ते चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को देश की संसद उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करेगी और वे अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी। सनाए तकाइची जापान की सैन्य क्षमता और हथियारों की बिक्री को मजबूत करना चाहती हैं और आव्रजन नीतियों को सख्त करना चाहती हैं।

तकाइची ने घरेलू जीवन यापन की लागत को कम करने के लिए खाद्य उत्पादों पर दो साल के लिए बिक्री कर में कटौती का प्रस्ताव रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी उदार राजकोषीय नीति से कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है और जापान के भारी राष्ट्रीय ऋण को कम करने की दिशा में प्रगति में देरी हो सकती है। तकाइची अगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाले अहम शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटी हैं। ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।