अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत से उत्तराखंड में हरिद्वार के कुछ संत खुश हैं। संतों ने प्रेमनगर आश्रम घाट महादेव पर खास पूजा की और गंगाजल से अभिषेक कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की जीत विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण है।
उनका कहना है कि ट्रम्प के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से भारत को फायदा होगा। उन्होंने ट्रंप की तस्वीर पर तिलक लगाकर नारे भी लगाए।
वरिष्ठ महामंडलेश्वर वेदमूर्ति नंद ने कहा, ''2017 से लेके 2021 तक, जब उनका कार्यकाल रहा, तो कहीं भी इस तरह की अस्थिरता नहीं हुई। लेकिन जैसे ही वो हटे, आज पूरा विश्व जो है, वो विश्व युद्ध के कगार पर खड़ा है। इसलिए डोनाल्ड ट्रम्प को आना परम आवश्यक था और साधु-संतों ने संकल्प लिया था कि इस बार डोनाल्ड ट्रम्प को लाना है। और हमने मां पीताम्बरा बगलामुखी का अनुष्ठान किया, जो कभी असफल नहीं होती है, जो महाबगला की राजनैतिक देवी है और राजनीति में सारी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है, जो हमने मंत्र किया, वो मंत्री की आहूति जो हमने दिया, वो पूर्ण रूप से सफल हुआ और भारी मतों से डोनाल्ड ट्रम्प विजयी हुए हैं। जहां भी हिंदू प्रताड़ित हो रहा है, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, क्योंकि उन्होंने मुखर होके कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार सहन नहीं होगा। इसलिए साधु-संतों ने उनके लिए जीत की कामना किया और मां गंगा की कृपा से और महादेव की कृपा से और मां बगलामुखी की कृपा से उन्होंने भारी मतों से विजय प्राप्त हुआ।"
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर हरिद्वार में संतों ने खुशी मनाई
You may also like
रूस तक पहुंचा अयोध्या का वैभव, ‘रूसी राम’ पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर मॉस्को में गूंजे राम के आदर्श.
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार, विमान में यात्रियों की बचाई थी जान.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड का किया उद्घाटन, मीडिया कवरेज को लेकर हुआ विवाद.
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें रद्द.