Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अमेरिका में शटडाउन से राहत मिलने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, सोने- चांदी के वायदा भाव में तेजी

अमेरिकी सरकार के लंबे समय से चले आ रहे ‘शटडाउन’ की समाप्ति के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कई अमेरिकी विभाग का कामकाज ठप होने को ‘शटडाउन’ बोला जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखते हुए 1,180 रुपये या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,27,645 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह, फरवरी, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,360 रुपये या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 1,29,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

चांदी वायदा लगातार पांचवें सत्र में अपनी बढ़त बनाए रखा। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 3,123 रुपये या 1.93 प्रतिशत बढ़कर 1,65,214 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जिंस एक्सचेंज पर चांदी के मार्च, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,369 रुपये या 2.05 प्रतिशत बढ़कर 1,68,059 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विदेशी बाजारों में, दिसंबर डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 23.20 डॉलर या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 4,236.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। कॉमेक्स में दिसंबर डिलिवरी वाला चांदी वायदा 1.79 प्रतिशत बढ़कर 54.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो एक नया रिकॉर्ड स्तर है।