अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को इंडिया डे परेड में राम मंदिर झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेगा परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। इस दौरान कई डांस और म्यूजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक्टर पंकज त्रिपाठी और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मैडिसन एवेन्यू में प्रवासी संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 42वें इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर थे।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा परेड में ग्रैंड मार्शल थीं। उनके पति एक्टर जहीर इकबाल भी मौजूद थे। परेड में शामिल एक शख्स ने कहा, "वे अयोध्या को अमेरिका ले आए हैं, ऐसा लगता है जैसे पूरा भारत मैनहट्टन की सड़कों पर है।" हर साल होने वाली परेड न्यूयॉर्क के मैडिसन एवेन्यू से होकर गुजरती है। इसमें हर साल हजारों प्रवासी भारतीय शामिल होते हैं।
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी
You may also like
मेलोनी पर ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़का इटली, विदेश मंत्री ने अमेरिका का दौरा किया रद्द.
ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, बदल गया रंग और डिजाइन; कतर से मिला विमान.
मेलोनी ने फोटो वाले बयान पर ट्रंप को दिया करारा जवाब, कहा- इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते.
हिज़्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी, 4 इज़रायली सैनिकों की मौत के बाद नेतन्याहू ने दी चेतावनी.