Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की यात्रा के बाद सिंगापुर पहुंचे। पीएम लॉरेंस वोंग ने प्रधानमंत्री मोदी को सिंगापुर आने का न्योता दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में राष्ट्रपति थर्मन एस. के साथ आज बातचीत की। प्रधानमंत्री ने साझेदारी के लिए मजबूत समर्थन को लेकर राष्ट्रपति थर्मन एस. को धन्यवाद दिया। चर्चा सहयोग को व्यापक और गहरा बनाने के अवसरों पर केंद्रित रही।"

इससे पहले पीएम मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने चर्चा की थी और दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया था।