Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतमाला में आया शक्तिशाली भूकंप, 6.7 रही तीव्रता

पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के कारण तत्काल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन में 66.7 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इका और अरेक्विपा क्षेत्र सहित पेरू के कई दक्षिणी हिस्सों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने तत्काल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी है। पेरू में अतीत में भी शक्तिशाली भूकंप के कारण भारी तबाही देखी गई थी। वर्ष 2007 में इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई थी।