Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

हवा में लापता हुआ विमान! इंडोनेशिया में जहाज का अचानक टूटा संपर्क, तलाश जारी

इंडोनेशिया के जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित पहाड़ी क्षेत्र के पास एक यात्री विमान का शनिवार को ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस पर 11 यात्री सवार थे। खोज और बचाव अभियान जारी है। इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्राप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी रडार से गायब हो गया।

विमान को आखिरी बार स्थानीय समय दोपहर 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस के लेआंग-लेआंग क्षेत्र में ट्रैक किया गया था। वायु सेना के हेलीकाप्टरों, ड्रोन के सहयोग से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। माउंट बुलुसाराउंग पर पर्वतारोहियों द्वारा बिखरे मलबे, इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट के चिह्नों से मेल खाने वाले लोगो और घटनास्थल पर जल रही आग को देखे जाने की सूचना दी गई है। दक्षिण सुलावेसी के हसनुद्दीन सैन्य कमांडर मेजर जनरल बंगुन नावोको ने कहा, ''इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है और बचाव दल क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।''