Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

अर्जेंटीना में प्लेन क्रैश, सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। अमेरिका के हवाई में होनोलुलु एयरपोर्ट के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में विमान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 208 यात्री सवार थे। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेनी उड़ान पर निकला विमान तेजी से ऊंचाई खोता हुआ एक खाली इमारत से टकरा गया।

इस दुर्घटना में 22 साल के ट्रेनी पायलट हीराम डेफ्रीज और एक यात्री प्रेस्टन कालूहिवा की मौत हो गई है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।

दुर्घटना से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। पायलट ने कहा, 'हम नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।' इस पर एटीसी ने जवाब दिया, अगर आप इसे समतल कर सकते हैं या किसी भी रनवे पर उतर सकते हैं, तो करें।' लेकिन कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद होनोलुलु अग्निशमन विभाग, पुलिस और आपातकालीन प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया और आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। हवाई के परिवहन विभाग ने कहा है कि इस हादसे की जांच के लिए संघीय अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता दी जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने में कुछ समय लग सकता है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जो लोग हादसे के गवाह बने हैं, वे मानसिक सहायता के लिए अलोहा यूनाइटेड वे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इस त्रासदी ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है।