Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

Indigo की मुंबई-दोहा फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान

मुंबई से कतर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में देरी होने से यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटों का इंतजार करवाने के बाद यात्रियों को विमान से निकालकर इमीग्रेशन वेटिंग एरिया में बैठा दिया गया है. यात्रियों का आरोप है कि उन्हें अब तक एयरलाइन द्वारा कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई और एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं मिल रही है. इस फ्लाइट के करीब 250 से 300 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, 

इंडिगो एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि मुंबई से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारणों से डिले हुई। इंडिगो ने कहा, "विमान ने कई बार अपने डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते उसमें काफी वक्त लगा और उसे आखिरकार रद्द करना पड़ा।'