पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज हो गया है। समारोह में भाग लेने पहुंचे एथली पारंपरिक भारतीय ड्रेस में और हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए बेहद खुश नजर आए। हरियाणा के भाला फेंक खिलाड़ी सुमित ने F-64 वर्ग में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ टोक्यो पैरालंपिक का गोल्ड मेडल जीता था।
इसके बाद उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर फिर गोल्ड जीत लिया।
F-34 वर्ग में शॉटपुटर भाग्यश्री ने एशियाई पैरा खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। दुबई में इसी साल हुए वर्ल्ड कप में भी भाग्यश्री ने मेडल जीता था। 28 अगस्त से आठ सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक में भारत की ओर से 12 खेलों के 84 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। टोक्यो में पिछले संस्करण में भारत ने 19 मेडल जीते थे।