Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

पेरिस ओलंपिक 2024: दूसरे ओलंपिक पदक से चूकीं भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया है। वे बुधवार को महिलाओं की 49 किलोग्राम मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं।

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली 29 साल की मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 111 से कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया।

चीन की होउ झिहुई ने 206 किलोग्राम (89 किग्रा+117 किलोग्राम) की कोशिश के साथ अपने खिताब को बरकरार रखा, जबकि रोमानियाई मिहेला कैम्बेई ने कुल 205 किसोग्राम (93 किग्रा+112 किलोग्राम) के साथ रजत पदक जीता।