Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

पाकिस्तान को झूठ नहीं बोलना चाहिए: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी

संयुक्त राष्ट्र में शांति अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर का जिक्र छेड़ दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा पाकिस्तान एक बार फिर यूएन की संस्था को अपने एजेंडे से भटकाने की कोशिश कर रहा है। जम्मू कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।

सुधांशु त्रिवेदी ने ये बयान शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनैतिक और उपनिवेशीकरण (चौथी समिति) में शांति स्थापना अभियानों पर बहस के दौरान दिया।

उन्होंने कहा, "जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल में अपने लोकतांत्रिक चुनाव अधिकार का इस्तेमाल किया है और नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे।