Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जी20 समिट के लिए 18 नवंबर को ब्राजील जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 21 नवंबर तक तीन देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील भी जाएंगे। जी20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी की कई नेताओं से मुलाकात करने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की ओर से आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18 से 19 नवंबर तक रियो डी जनेरियो के दौरे पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 तिकड़ी का हिस्सा है और मौजूदा जी20 शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

"शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत के पक्ष को दुनिया के सामने रखेंगे। जी20 नई दिल्ली में नेताओं की घोषणा और वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के परिणामों पर पीएम मोदी जानकारी देंगे। इन दोनों की मेजबानी पिछले दो सालों में भारत ने की थी।''

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16 से 17 नवंबर तक नाइजीरिया का दौरा करेंगे। 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नाइजीरिया यात्रा होगी।

"यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अन्य तरीकों पर चर्चा करेंगे।"
पीएम मोदी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा भी करेंगे। "गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।"