Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना,सबसे पहले नाइजीरिया जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार दोपहर नाइजीरिया के अबुजा के लिए रवाना हुए। वहां वे कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील जाने का भी कार्यक्रम है। वे ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा गुयाना में उनका कैरेबियाई नेताओं के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।

तीन दिन के अपने विदेश दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले नाइजीरिया और उसके बाजील जाएंगे। ब्राजील की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुयाना जाएंगे।