प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लाओस की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश रवाना हो गए। लाओस में उन्होंने आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के निमंत्रण पर मोदी गुरुवार को आधिकारिक यात्रा पर लाओस पहुंचे।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "धन्यवाद लाओस ! ये आसियान के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता के मुताबिक उपयोगी यात्रा रही है। हम साथ मिलकर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सतत विकास की दिशा में काम करना जारी रखेंगे..."
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान में कहा, "भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत करना, आसियान-भारत जुड़ाव और भारत के इंडो-पैसिफिक विजन को गहरा करना और लाओस के साथ सदियों पुराने संबंधों को बढ़ाने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने लाओ पीडीआर की अपनी सफल यात्रा का समापन किया।"
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 21वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भारत-आसियान व्यापक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 10-सूत्रीय योजना की घोषणा की और कहा कि क्षेत्रीय समूह के साथ संबंध एशिया के भविष्य का मार्गदर्शन करने के लिए अहम हैं।
लाओस की दो दिनों की यात्रा के बाद पीएम मोदी स्वदेश रवाना
You may also like
रूस तक पहुंचा अयोध्या का वैभव, ‘रूसी राम’ पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर मॉस्को में गूंजे राम के आदर्श.
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार, विमान में यात्रियों की बचाई थी जान.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड का किया उद्घाटन, मीडिया कवरेज को लेकर हुआ विवाद.
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें रद्द.