Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

PM मोदी हमारे अच्छे दोस्त...', ट्रंप ने फिर की प्रधानमंत्री की तारीफ

भारत में अमेरिकी दूतावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक संदेश साझा किया। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा गया, "पीएम मोदी के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छे दोस्त हैं।" सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में, भारत में अमेरिकी मिशन ने कहा, "भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है। यह एक अद्भुत देश है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। पीएम मोदी के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छे दोस्त हैं।"