Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

PM मोदी ने वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वडोदरा में टीएएसएल फैसिलिटी का उद्घाटन करने के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इससे पहले पीएम मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने टीएएसएल में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

वडोदरा में टाटा के इस एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स में कुल 40 सी 295 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे। ये देश में प्राइवेट सेक्टर की पहली एयरक्राफ्ट मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी है। सी-295 विमान के निर्माण के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट बनाने की योजना है। इनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस की तरफ से डिलीवर किए जा रहे हैं। वहीं बाकी 40 का निर्माण भारत में किया जाना है। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी।