Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

टेक कंपनियों के CEOs से PM मोदी का संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में टॉप अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल बैठक की। मीटिंग में पीएम मोदी ने भारत में विकास की संभावनाओं पर जोर दिया और अलग-अलग सेक्टर में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल जब वो वाशिंगटन आए थे। तब वो एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब भी उन्हें कई सीईओ से मिलने का मौका मिला था। आज एक साल बाद यहां दुनिया के बड़े-बड़े इन्नोवेटर के साथ बैठक करके वो गर्व महसूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं जो ऊर्जा और उत्साह देख रहा हूं और भारत के प्रति जो भरोसा देख रहा हूं। ये वाकई बहुत सुखद है, क्योंकि जब आप जैसे एक्सपर्ट बदलती हुई दुनिया और भारत की संभावनाओं के विषय में कोई बात बताते हैं, तब भारत में भी नीतियां बनाने के बारे में हमारा विश्वास भी बढ़ जाता है।"