Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

PM मोदी: ब्रिक्स देशों के लिए भारत अहम मंच है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस रवाना होने से पहले मंगलवार को कहा कि भारत ब्रिक्स में आपसी सहयोग को अहमियत देता है पिछले साल नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ब्रिक्स के विस्तार ने वैश्विक भलाई के एजेंडे को और मजबूत किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भारत वैश्विक विकास एजेंडे से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए मंच के रूप में उभरा है। पीएम मोदी ब्रिक्स (सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के लिए रवाना हो चुके हैं।

रूस के कजान में एक मंच पर कई देशों के नेता जुटेंगे। ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।

पीएम मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वो शिखर सम्मेलन में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत ब्रिक्स में सहयोग को अहमियत देता है, जो वैश्विक विकास, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, सप्लाई चेन, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए अहम मंच के रूप में उभरा है।"