Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी चेन-निंग यांग का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

China: मशहूर चीनी भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता चेन-निंग यांग का शनिवार को बीजिंग में निधन हो गया, वे 103 साल के थे। चेन-निंग यांग का जन्म 1922 में चीन के अनहुई प्रांत के हेफ़ेई में हुआ था।

1940 के दशक में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने बाद में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शिक्षण किया। सरकारी मीडिया के मुताबिक, 1957 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।