Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

नेपाल के नीमा रिंजी शेरपा 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बने

नेपाल के 18 साल के नीमा रिंजी शेरपा चीन के पर्वत शिशापांगमा पर कामयाब चढ़ाई के साथ ही दुनिया की 14 ऊंची चोटियों (8,000 मीटर से ऊंची) पर चढ़ने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए। नीमा और उनके जोड़ीदार पसांग नुरबू शेरपा ने बुधवार को तड़के साढ़े तीन बजे समुद्र तल से 8,027 मीटर ऊंची शिशापांगमा की चोटी पर पहुंचते ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका ऐलान किया।

इस युवा पर्वतारोही ने पोस्ट किया, ‘‘आज मैं 14वीं दफा 8,000 मीटर से ऊपर की चोटी पर पहुंचा। मैं इस वर्ल्ड रिकॉर्ड उपलब्धि को अपने ‘शेरपा पावर’ योजना को समर्पित करता हूं।’’ नीमा पर्वतारोहियों के परिवार से आते हैं और वे जब 16 साल 162 दिन के थे, तब से उन्होंने पर्वतों पर चढ़ने का सिलसिला शुरू किया था। वे सितंबर 2022 में मानसलू (8163 मीटर) के शिखर पर पहुंचे थे।