Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Myanmar quake: सैन्य सरकार के मुताबिक कम से कम 144 लोग मारे गए, 700 से अधिक घायल हुए

म्यांमार की सैन्य सरकार के अनुसार, देश में भूकंप से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 144 लोग मारे गए हैं और 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि, दोनों ही आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि ज़्यादा प्रभावित क्षेत्रों से रिपोर्टें अभी आ रही हैं। शुक्रवार की सुबह म्यांमार, थाईलैंड और इस क्षेत्र के कई और देशों में लगातार दो भूकंप आए - पहला 7.7 तीव्रता का और दूसरा 6.4 तीव्रता का।

म्यांमार के छह इलाकों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है, जिसमें राजधानी नेपीता और देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर मांडले शामिल है। क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल राहत और बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच को और चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं।

राजधानी नेपीता के नज़दीक से मिली तस्वीरों में घायलों को खुले आसमान में इलाज लेते हुए देखा गया, जहां उनके लिए अस्थाई चिकित्सा व्यवस्था थी। लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार के मोनीवा के पास था।