Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लाखों लोगों ने वोटिंग की

 रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच 47वें राष्ट्रपति का चुनाव मंगलवार को शुरू हो गया। मंगलवार को लाखों अमेरिकी संयुक्त राज्य भर में मतदान केंद्रों पर लाइन में लगे दिखे, इस बार के चुनाव को व्हाइट हाउस के लिए सबसे अहम चुनावों में से एक माना जा रहा है।

कुछ चुनाव पूर्वानुमान बताने वाले लोगों ने पेंसिल्वेनिया जैसे कुछ प्रमुख इलाकों में 60 साल की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को 78 साल के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर बढ़त बढ़ाते दिखाया था।

अपने प्रचार रैलियों में, हैरिस ने कहा कि मध्यम वर्ग का समर्थन करना, 100 मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों को लाभ पहुंचाने के लिए टैक्स में कटौती करना, अच्छे घर देना और महिलाओं के रिप्रोडक्शन राइट्स की रक्षा के लिए गर्भपात पर प्रतिबंध हटाना राष्ट्रपति के रूप में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं होंगी।

अपनी ओर से ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का वादा किया है, कम एनर्जी लागत लाने का वादा किया है, विदेशी चीजों पर हाई टैरिफ का प्रस्ताव दिया है, खास तौर से चीन से इंपोर्ट करने पर और एक प्रमुख डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू करके अमेरिका को सभी अनडॉक्यूमेंटेड इमिग्रेंट्स से छुटकारा दिलाने की कसम खाई है।

चुनाव से पहले अलग अलग सर्वे में लोगों के लिए सबसे अहम मुद्दा इन्फ्लेशन, बढ़ती कीमतें, नौकरियां, स्वास्थ्य सेवा और अर्थव्यवस्था की स्थिति है। पिछले कुछ दिनों में अपने कैंपेन में, कमला हैरिस ने इस चुनाव को देश की मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले चुनाव और एक नई शुरुआत की तरह दिखाया है।