Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सीरिया में हथियारों के गोदाम में जोरदार धमाका, 14 लोगों की मौत, 11 घायल

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हथियारों के एक गोदाम में हुए धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। इदलिब प्रांत के सरमाडा शहर के पास हुए इस धमाके की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई। देश में ऐसी घटनाएं आम हैं, जो एक दशक से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध से बुरी तरह प्रभावित रहा है।

इस गोदाम का इस्तेमाल 2011 से 2024 तक चले विद्रोह और गृह युद्ध के दौरान बचे हथियारों और गोला-बारूद को रखने के लिए किया जाता था। 
सिविल डिफेंस और सीरियन रेड क्रिसेंट की टीमें मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश कर रही हैं। घटनास्थल से शवों को निकाले जाते देखा गया।
धमाके के बाद वायरल हुए वीडियो फुटेज में काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया, साथ ही छोटे धमाकों की आवाजें भी सुनी जा सकती थीं।