Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 13 लोगों की मौत; कई अब भी लापता

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार, 28 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन फिर बाद में अलर्ट वापस ले लिया गया। जापान में आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं। 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने आज बुधवार सुबह बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है और लापता लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। जापान की पीएम तकाइची ने कहा कि रात भर बचाव कार्य चला। इस दौरान कई अन्य घायल लोगों को निकाला गया, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं।

जापान में मंगलवार देर दोपहर दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के बाद जापान में कई इमारतें ढह गईं और लोग उनके नीचे दब गए। जापान में जहां भूकंप का केंद्र था, वहां कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं। NHK के मुताबिक, यात्सुशिरो में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया। वहीं इसी शहर में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ओवरपास को भी काफी नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने भूकंप प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की। पीएम ने कहा, 'वे इसी तरह की तीव्रता वाले एक और भूकंप की संभावना को देखते हुए सतर्क रहें।'