मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। वे समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। खलील की भारत यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भारत दौरे के लगभग तीन महीने बाद हो रही है।
शुक्रवार को मालदीव के विदेश मंत्री अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ भारत-मालदीव संबंधों पर व्यापक बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने 'एक्स' पर कहा, "भारत-मालदीव 'व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी' के संयुक्त दृष्टिकोण की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर मालदीव के एफएम @abkhaleel का हार्दिक स्वागत है।"
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है।राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अक्टूबर में अपने दिल्ली दौरे के दौरान भारत के साथ संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील तीन दिवसीय भारत दौरे पर
You may also like
रूस तक पहुंचा अयोध्या का वैभव, ‘रूसी राम’ पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर मॉस्को में गूंजे राम के आदर्श.
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार, विमान में यात्रियों की बचाई थी जान.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड का किया उद्घाटन, मीडिया कवरेज को लेकर हुआ विवाद.
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें रद्द.