Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: Air Canada विमान की वाहन से टक्कर, कई घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन की टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर लोगों को निकालने का काम और बचाव कार्य जारी है। नियामक की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई अड्डे पर सभी विमानों के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ानें रोकने का आदेश) जारी कर दिया है।