Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया नोबेल पदक, वेनेजुएला संकट के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात

USA: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनके समर्थन के लिए आभार जताया और अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक उन्हें भेंट किया। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि मचाडो ने ये पदक उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि मचाडो से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।

ये बैठक ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में सैन्य हमला कर उसके नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने की कार्रवाई की है। ट्रंप ने पहले मचाडो को नजरअंदाज कर दिया था और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज के साथ काम करने का संकेत दिया था, जो मादुरो की अहम सहयोगी रही हैं।

वहीं, नोबेल संस्था ने साफ किया है कि एक बार नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने के बाद इसे रद्द नहीं किया जा सकता, न ही इसे साझा किया जा सकता है और न ही किसी और को हस्तांतरित किया जा सकता है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्पित संग्राहलय नोबेल शांति केंद्र ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "एक पदक का मालिक बदल सकता है, लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का टाइटल नहीं बदल सकता।"