Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सीएम पिनराई विजयन ने ईरान पर हमले को लेकर की इजराइल की निंदा, 'ग्लोबल ठग' और 'अहंकारी' बताया

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को इजरायल को 'ग्लोबल ठग' और 'अहंकारी' बताया। उन्होंने कहा कि इजरायल का कहना है कि वो कुछ भी कर सकता है क्योंकि उसे अमेरिका का समर्थन हासिल है। पिनराई विजयन ने शुक्रवार तड़के ईरान में अलग-अलग जगहों पर इजरायल के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई विश्व शांति के लिए खतरा है।

इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी पर हमला किया। परमाणु कार्यक्रम और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल लंबे समय से "ग्लोबल ठग" के रूप में काम कर रहा है। वो दुनिया के दूसरे देशों की तरह शालीनता नहीं अपनाता है।

उन्होंने कहा, "वो (इजराइल) अहंकार से कहते हैं कि वो कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें अमेरिका का समर्थन हासिल है, जो लोग विश्व शांति बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें ऐसे कृत्यों का विरोध करने और उनकी निंदा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।"