Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

इजरायली सेना ने गाजा में तेज किए हमले तो तुर्किये ने कहा- यह पागलपन बंद करो

इजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी है। इजरायल की सेना लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रही है। उसने फलस्तीनी क्षेत्रों पर अपने हमले भी तेज कर दिए हैं, जिससे तुर्किये तिलमिला गया है।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने शनिवार को इजरायल से गाजा पट्टी पर हमलों को तुरंत बंद करने को कहा। उन्होंने एक्स पर लिखा- गाजा पर इजरायली बमबारी कल रात तेज हो गई। एक बार फिर महिलाओं, बच्चों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया। इजरायल को तुरंत इस पागलपन को रोकना चाहिए और अपने हमलों को समाप्त करना चाहिए।