Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयर स्ट्राइक, तीन पत्रकारों की मौत

दक्षिणी लेबनान के जाज़िन इलाके में हुए एक इजराइली हवाई हमले में अल मनार और अल मयादीन के कम से कम तीन लेबनानी पत्रकार, एक कैमरामैन और एक अन्य व्यक्ति मारे गए। चैनल के अनुसार, मारे गए पत्रकारों में शिया समूह हिज़्बुल्लाह से संबद्ध अल मनार के पत्रकार अली शैब, हिज़्बुल्लाह के करीबी माने जाने वाले अल मयादीन की संवाददाता फातिमा फतूनी और इसी संस्थान के कैमरामैन मोहम्मद फतूनी शामिल हैं। अल मयादीन ने बताया कि जाज़िन इलाके में "पत्रकारों के एक समूह" को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में उसकी संवाददाता फतूनी मारी गईं।