Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

इजरायल ने लेबनान में फिर बरसाए बम, लेबनान वालों से बोले इजरायली पीएम नेतन्याहू

 हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइल के हवाई हमलों के बाद हज़ारों लेबनानी लोग देश के दक्षिण से भाग गए हैं। इज़राइली सेना ने बेक़ा क्षेत्र के लोगों को उन क्षेत्रों को खाली करने की चेतावनी दी है जहां हथियार जमा हैं। लेबनान के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को हुए इज़राइली मिसाइल हमलों में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 356 हो गई है, जिनमें कम से कम 24 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि घायलों की संख्या 1,200 से ज्यादा हो गई है।

रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हाल ही में आईडीएफ के संचालन निदेशालय के कमांड सेंटर में निदेशालय के कमांडर मेजर जनरल ओडेड बसियुक के साथ ऑपरेशनल सिचुएशन का आकलन किया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'एक्स' को निशाने पर लेते हुए लेबनान के लोगों को एक संदेश भेजा, जिसमें कहा गया कि हिजबुल्लाह उन्हें 'मानव ढाल' के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

हिज़्बुल्लाह को लेबनान को ख़तरे में न डालने दें। कृपया, अब नुकसान के रास्ते से बाहर निकलें। पीएम नेतन्याहू ने कहा, एक बार हमारा ऑपरेशन खत्म हो जाए तो आप सुरक्षित अपने घर वापस आ सकते हैं।

नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा, "मेरे पास लेबनान के लोगों के लिए एक संदेश है। इज़राइल का युद्ध आपके साथ नहीं है। ये हिजबुल्लाह के साथ है। बहुत लंबे समय से हिजबुल्लाह आपको मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहा है। इसने आपके लिविंग रूम में रॉकेट और आपके गैराज में मिसाइलें रखी हैं। वे रॉकेट और मिसाइलें सीधे हमारे शहरों पर, सीधे हमारे नागरिकों पर टारगेटिड हैं। हिजबुल्लाह हमलों के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा के लिए, हमें उन हथियारों को हटाना होगा।"