Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ईरान का सैन्य हेलीकॉप्टर फल बाजार में दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

ईरान की सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को मध्य ईरान के एक प्रमुख फल- सब्जी बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। ये हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर में हुआ। इस्फहान में ईरान का एक प्रमुख वायु सैनिक अड्डा है। इसके अलावा, पिछले साल जून में ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने जिस परमाणु प्रतिष्ठान को निशाना बनाया था, वे भी इस्फहान में ही स्थित है।

सैन्य हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसमें कहा गया है कि हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई।  हादसे में बाजार में मौजूद दो लोगों की भी मौत हो गई। ईरान में ये एक हफ्ते से भी कम समय लगातार दूसरी हवाई दुर्घटना है। इससे पहले, 20 फरवरी को ईरान के पश्चिमी शहर हमेदान के पास एक ‘एफ-4’ लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार पायलट की जान चली गई थी।