Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

लंदन में भारतीय आध्यात्मिक ध्वज बुलंद, सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में यूनाइटेड किंगडम के पीस एंबेसडर श्री राजराजेश्वर गुरुजी की दिव्य उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों में साइमन एन. ओवेन्स DL, प्रतिनिधि—HM किंग चार्ल्स III, हैरो (लंदन); यूके के सांसद गैरेथ थॉमस, पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा तथा भारत से सतगुरु फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट ब्रह्मीदेवी जी शामिल रहे।

ब्रिटिश संसद में मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी के आध्यात्मिक नेतृत्व, वैश्विक शांति, मानवता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण में किए गए अद्वितीय योगदान की ऐतिहासिक सराहना है। यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण के अभियान को और अधिक सशक्त बनाती है।