Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत के हाथों में BRICS की कमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त फैसलों और वैश्विक व्यापार पर बढ़ते दबावों के बीच अब BRICS की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई है। भारत 1 जनवरी से आधिकारिक रूप से इस बहुपक्षीय समूह की जिम्मेदारी संभालेगा। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में यह बदलाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। अध्यक्षता के हस्तांतरण के दौरान एक खास प्रतीक भी दिया गया। ब्राजील ने भारत को अमेजन के जंगल की पुनर्चक्रित लकड़ी से बना हथौड़ा सौंपा। यह प्रतीक सतत विकास, आपसी साझेदारी और भारत के नेतृत्व पर भरोसे का संदेश देता है।

ब्राजील में हुई BRICS बैठक में सदस्य देशों ने अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की। ब्राजील ने अपने कार्यकाल के दौरान जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सामाजिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। बदलते वैश्विक माहौल में BRICS की दिशा तय करने में भारत की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।