Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

भारत और स्विट्जरलैंड रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच रेलवे सेक्टर में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहमति हुई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और स्विस रेल के प्रमुख अल्बर्ट रोएस्टि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये भारतीय रेलवे को प्रौद्योगिकी, ट्रैक के रखरखाव, प्रबंधन और कई अहम क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देगी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये एमओयू भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

स्विस रेल के प्रमुख अल्बर्ट रोएस्टि ने कहा कि स्विट्जरलैंड की एडवांस रेलवे तकनीक ऑपरेशनल एफिशिएंसी, सिक्योरिटी मेजर, सर्विस क्वालिटी और रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में सुधार करके भारतीय रेलवे की मदद करेगी।

बयान में कहा गया है कि 31 अगस्त, 2017 को दोनों देशों के बीच हुआ समझौता पांच साल के लिए था और इसमें सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्र जैसे ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स (ईएमयू) और ट्रेन सेट, माल और यात्री कारों और टिल्टिंग ट्रेनों पर फोकस किया गया था।