Breaking News

उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |   'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |  

भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स ने की नौंवी साझा एक्सरसाइज

भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्स की साझा एक्सरसाइज, गरुड़ शक्ति का 9वां संस्करण सोमवार को इंडोनेशिया के सीजंतुंग के मोकोपासस में शुरू हुआ।

इस एक्सरसाइज में जंगली इलाके में स्पेशल फोर्स मिलकर अभ्यास करते हैं और अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। इस दौरान खास ड्रिल की जाती हैं।

भारतीय दल की अगुवाई पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) के सैनिक कर रहे है वहीं 40 सदस्यों के इंडोनेशियाई दल का प्रतिनिधित्व इंडोनेशियाई स्पेशल फोर्स कोपासस कर रही है। अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 का मकसद दोनों पक्षों को काम करने के तरीके को जानना और सहयोग करना है।