Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

IND vs AUS Test: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन शुरू हो गया है। खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 67 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। इस तरह टीम इंडिया के पास अभी भी 83 रनों की बढ़त बाकी है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट 70 रन पर गिर गए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। पहले दिन के खेल में कुल 17 विकेट गिरे। टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन का खेल समाप्त होने तक 67 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को खेल के पहले ही दिन मुंहतोड़ जवाब दिया है। मैच में ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी में टीम इंडिया की बढ़त अभी 83 रन बाकी है।