Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐतिहासिक ऐलान, ट्रंप ने की गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड की घोषणा

दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक देशों के बीच इस समय जंग या फिर तनाव का माहौल है। रूस-यूक्रेन जंग, इजरायल-हमास जंग या फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सैन्य झड़प में एयर डिफेंस सिस्टम या मिसाइल डिफेंस सिस्टम की काफी चर्चा रही है। इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी देश के लिए नया मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे 'गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड' नाम दिया है। बता दें कि एयर डिफेंस सिस्टम किसी भी मिसाइल, ड्रोन और एयरक्राफ्ट आदि से देश की रक्षा करती है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा करते हुए नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम को बनाने के प्लान के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा- "हम गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड के बारे में ऐतिहासिक घोषणा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो हम चाहते हैं। अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन इसे कई साल पहले चाहते थे, लेकिन उनके पास तकनीक नहीं थी। लेकिन यह कुछ ऐसा है जो हमारे पास होगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह गोल्डन मिसाइल डिफेंस शील्ड को हम हाई लेवल पर प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा- चुनाव कैंपेन के दौरान मैंने अमेरिका की जनता से ये वादा किया था कि मैं अपने देश को विदेशी मिसाइल हमले के खतरे से बचाने के लिए अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस शील्ड का निर्माण करूंगा। आज हम यही कर रहे हैं।"

गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड को बनाने की लागत 175 अरब डॉलर की रखी गई है। इस मिसाइल डिफेंस शील्ड का मकसद चीन और रूस द्वारा उत्पन्न खतरों से अमेरिका की रक्षा करना है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने इस मिसाइल डिफेंस के अंतिम डिजाइन को चुन लिया है। इस प्रोजेक्ट का प्रमुख अमेरिकी अंतरिक्ष सेना के जनरल माइकल गुएटलीन को बनाया गया है।