Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कैलिफोर्निया में हाईवे पर हेलिकॉप्टर क्रैश, कई लोगों के हताहत होने की खबर

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में हाईवे 50 पर एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह हादसा 6 अक्टूबर, सोमवार की रात लगभग 7 बजे के करीब हुआ है. यह हादसा हाईवे 50 के पूर्वी दिशा में 59वीं स्ट्रीट के पास हुआ. अब तक कि रिपोर्ट में पाया गया है कि यह मेडिकल सर्विस में लगा हेलिकॉप्टर था. इस हादसे में 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की गई है. दुर्घटना के कारणों का अभी तक ठोस कारण नहीं पता चला है. अधिकारियों ने 59वीं स्ट्रीट पर हाईवे को बंद कर दिया है और दुर्घटना की जांच जारी है. साथ ही अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं पता लग पाया है कि हेलिकॉप्टर अस्पताल से आ रहा था या उसमें किसी मरीज को कही ले जाया जा रहा था.

इस घटना के तुरंत बाद कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) और कैलट्रांस की टीम मौके पर पहुंच गई थी जिससे राहत-बचाव कार्य भी समय पर शुरू कर दिया गया था. कैलिफोर्निया हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी पुष्टि की गई है. इनमें 3 लोगों के गंभीर रूप से प्रभावित होने की खबर है. माना जा रहा है कि वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक चोटिल है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स अकाउंट Tim पर शेयर एक पोस्ट में हादसे के वीडियो देखें जा सकते हैं. इसमें हेलिकॉप्टर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है और कई लेन में इसका मलबा बिखरा हुआ है.