Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हमास ने सभी जीवित बंधकों को रिहा किया, इजराइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को छोड़ा

Israel Hamas Conflict: हमास ने सोमवार को युद्धविराम के तहत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया। इस युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है, जिसमें हज़ारों फलस्तीन मारे गए।

इस समझौते के तहत, इजराइल ने 1,900 से ज्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। बंधकों की यह रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम एवं बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए इजराइल में हैं।

उन्होंने घोषणा की कि इस समझौते ने युद्ध को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस समझौते के तहत, इजराइल ने 1,900 से ज़्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है और अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने की अनुमति दी है।

ट्रंप सोमवार को बाद में मिस्र में अन्य नेताओं के साथ अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते और युद्धोत्तर योजनाओं पर चर्चा करेंगे।