Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

जर्मनी: तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचला, 11 की मौत, सऊदी का शख्स गिरफ्तार

जर्मनी के मैगडेबर्ग में बड़ा हादसा हो गया है. एक तेज रफ्तार गाड़ी लोगों की भीड़ से भरी हुई क्रिसमस मार्केट में घुस गई और लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. जर्मन पुलिस ने बताया कि कार सवार शख्स सऊदी का रहने वाला है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. जहां इस घातक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

क्षेत्रीय प्रमुख रेनर हसेलॉफ ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया, अज्ञात कार सवार सऊदी अरब का रहने वाला है और उसकी उम्र 50 साल है. वो डॉक्टर है और पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में रहता है. 

शाम 7:00 बजे के बाद जब बाजार लोगों की भीड़ से भरा हुआ था, एक काली बीएमडब्ल्यू तेज स्पीड से भीड़ में घुस गई. सऊदी का शख्स म्यूनिख लाइसेंस प्लेट वाली एक किराए की कार क्रिसमस मार्केट में लेकर आया था. पुलिस ने कहा कि कार क्रिसमस मार्केट में कम से कम 400 मीटर तक चली और शहर के केंद्रीय टाउन हॉल चौराहे पर कई लोग इस तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से घायल हो गए. तेज रफ्तार गाड़ी के मार्केट में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई. 80 से ज्यादा लोग घायल हुए. एम्बुलेंस और अग्निशमन की गाड़ियां फौरन घटनास्थल पर पहुंची, फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है.