Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आतंकवाद पर पाकिस्तान होगा बेनकाब, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रूस और स्पेन रवाना

डीएमके सांसद कनिमोझी की अगुवाई में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रूस के लिए रवाना हुआ। रूस के बाद वे फिर स्पेन की यात्रा पर रवाना होंगे। ये भारत के सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है, जो पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रवाना हुए हैं।

कनिमोझी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, एएपी सांसद अशोक मित्तल, बीजेपी सांसद ब्रिजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता और पूर्व राजदूत मंजीव एस. पुरी शामिल हैं।

बीजेपी के बैजयंत पांडा और रविशंकर प्रसाद, जेडीयू के संजय कुमार झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, कांग्रेस के शशि थरूर, डीएमके की कनिमोझी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सात प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ मुख्यालय का दौरा करेंगे।