Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

अफ्रीकी देश गिनी के एक तेल टर्मिनल पर हुआ विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में सोमवार तड़के एक तेल टर्मिनल पर विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के बाद कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका बताई जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने विस्फोट को लेकर कहा, "हां, इस विस्फोट के कारण कई मौतें और कई लोगों को चोटें आई हैं।" 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के रिपोर्टर के मुताबिक, विस्फोट ने कोनाक्री शहर के कलौम जिले को नुकसान पहुंचाया है। इस विस्फोट से आसपास के कई घरों की खिड़कियां उड़ गईं हैं जिससे सैकड़ों लोग इलाके से भागने को मजबूर हो गए।

विस्फोट के बाद भीषण आग और काले धुएं का गुबार मीलों दूर से देखा जा सकता है। मौके पर अग्निशमन कर्मी पहुंचे जबकि कई टैंकर मौके पर देखे गए। गिनी सरकार के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।