Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

ग्रीस के क्रीट द्वीप पर भूकंप के झटके, 6.3 रही तीव्रता

ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके मिश्र तक महसूस हुए. भूकंप का केंद्र समुद्र में 10 किलोमीटर गहराई पर था. ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके मिश्र से लेकर इजरायल तक महसूस हुए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता मापी गई. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह के समय आया. भूकंप इतना जोरदार था कि लोग सहम उठे. घरों से निकलकर भागने लगे. कुल मिलाकर इस भूकंप से कई देशों में झटके लगे.

ग्रीस के क्रीट द्वीप पर बुधवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर आया. अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही, लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं. ग्रीस में आए भूकंप का असर मिस्र और इजरायल तक बताए जा रहे हैं. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:51 बजे आया. भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ इजराइल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन में भी महसूस किए गए.